Akshara singh
अक्षरा सिंह

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री अक्षरा सिंह के बारे में 10 तथ्य जानेंगे। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपने फैंस की चहेती है। अक्षरा सिंह को उनके अभिनय के अतिरिक्त उनके गायकी के लिए भी पसंद किया जाता है। अक्षरा सिंह ने तमाम एल्बम सॉन्ग में अपनी आवाज दी हुई है। आज हम अक्षरा सिंह के बारे में 10 तथ्यों के बारे जानेंगे।

1.अक्षरा सिंह एक भारतीय अभिनेत्री और गायिका है,जिन्होंने भोजपुरी फिल्में और हिंदी धारावाहिकों में काम किया है।

2.अक्षरा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1993 को बिहार राज्य की राजधानी पटना में हुआ था। वह अभी 28 साल की है।

3.अक्षरा सिंह के पिता का नाम विपिन सिंह तथा इनकी माता का नाम नीलिमा सिंह है। अक्षरा की मां अभिनेत्री तथा इनके पिता अभिनेता है।

Akshara singh

4.अक्षरा सिंह ने साल 2010 में भोजपुरी फिल्म “प्राण जाई पर वचन न जाई” से बतौर अभिनेत्री डेब्यू किया था। उन्हे अपनी डेब्यू फिल्म के बाद से ही जाना जाने लगा।

5. भोजपुरी फिल्म “प्राण जाई पर वचन न जाई” के बाद अक्षरा सिंह को बहुत लोकप्रियता प्राप्त हुई और इन्होंने ने अपना तार भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जोड़ लिया।

6.साल 2015 में अक्षरा सिंह ने धारावाहिक काला टीका से छोटे परदे पर डेब्यू किया था। जिसके बाद अक्षरा के अभिनय की काफी सराहना हुई।

7.अक्षरा सिंह ने धारावाहिक काला टीका,सूर्यपुत्र कर्ण,सर्विस वाली बहु, पोरस जैसे बड़े धारावाहिकों में काम किया।

8.अक्षरा सिंह की हिट फिल्में सौगंध गंगा मैया के,दिलेर,साथिया, सत्य,तबादला,धड़कन,मां तुझे सलाम,सरकार राज,लव मैरिज आदि है।

9.अक्षरा सिंह अभिनय और नृत्य के साथ गाना भी गाती है। उन्होंने 50 से भी अधिक गानों में अपनी आवाज दी है।

10.अक्षरा सिंह का सबसे प्रसिद्ध गाना “इधर आने का नही” है। जिसे यूट्यूब पर 359 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले है।

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी एक पत्रिका है,जिसपर समाचार,खेल,मनोरंजन,शिक्षा एवम रोजगार,अध्यात्म,...

Join the Conversation

1 Comment

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *