Neha Bhaskar
अभिनेत्री नेहा भास्कर

लेटेस्ट अपडेट

अभिनेत्री नेहा भास्कर का नया भोजपुरी एल्बम सॉन्ग,देवघर बुलेट पर घुमा दी पिया यूट्यूब पर हुआ रिलीज

अभिनेत्री नेहा भास्कर(Neha Bhaskar) जिन्हे भोजपुरी की उभरती हुई स्टार या फिर राइजिंग स्टार के नाम से जानी जाती है। नेहा भास्कर(Neha Bhaskar) ने कई भोजपुरी एल्बम सॉन्ग में काम किया है लेकिन ‘ मेला गोरखपुर घुमा द पिया ‘ उनका सबसे चर्चित गाना रहा है। नेहा भास्कर(Neha Bhaskar) फिलहाल कई फिल्मों में भी काम कर रही है। नेहा ने कई एपिसोडिक धारावाहिकों में भी काम किया है। नेहा भास्कर(Neha Bhaskar) ने फिल्मी अभिनय करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म “मेहंदी लगा के रखना 3” से शुरू किया था।

Also Read: अभिनेत्री नेहा भास्कर से बातचीत का संपादित अंश

नेहा भास्कर(Neha Bhaskar) का नया भोजपुरी एल्बम सॉन्ग,देवघर बुलेट पर घुमा द पिया रिलीज हुआ है। जिसमे नेहा भास्कर(Neha Bhaskar),धर्मेंद्र धीसू (Dharminder Dheesu)के साथ अभिनय करती हुई दिख रही है। इस गाने के लिरिक्स चांदनी सिंह(Chandani Singh) ने दिए है और गाने को आवाज धर्मेंद्र धीसु(Dharminder Dheesu) और चांदनी सिंह(Chandani Singh) ने दिए है। यह गाना HBS FILMS BHOJPURI चैनल पर रिलीज है। इस गाने में म्यूजिक मोहन मौर्या(Mohan Mourya) ने दिए है,साथ ही रवि दिलजन(Ravi Diljan) ने अरेंजर को भूमिका निभाई है।

आपको बता दे, नेहा भास्कर(Neha Bhaskar) का भोजपुरी एल्बम सॉन्ग मेला गोरखपुर के घुमा दी पिया(Mela Gorakhpur Ke Ghuma Di Piya) भी HBS FILMS BHOJPURI यूट्यूब चैनल पर मौजूद है। उस गाने में भी नेहा भास्कर(Neha Bhaskar) के साथ धर्मेंद्र धीसू(Dharminder Dheesu) दिखाई दिए थे। “मेला गोरखपुर घुमा दी पिया” के लिरिक्स पीबी ब्रदर्स(PB Brothers) ने दिए है और म्यूजिक मोहन मौर्या(Mohan Mourya) का ही है। नेहा भास्कर(Neha Bhaskar) का यह गाना वृहद रूप से प्रसिद्ध नही हुआ लेकिन लोगो के बीच यह गाना चर्चा का विषय जरूर बना रहा। नेहा भास्कर आने वाले समय में एक बड़ी स्टार बन सकती है। जिसके लिए वह लगतार संघर्ष कर रही है।

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी एक पत्रिका है,जिसपर समाचार,खेल,मनोरंजन,शिक्षा एवम रोजगार,अध्यात्म,...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *