पुष्पिता मिश्रा
पुष्पिता मिश्रा ने नमी नाम का एक म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया है,जिसे लोगों द्वारा बहुत सराहा गया है।

वीडियो : सोशल मीडिया के माध्यम से आज हर छोटा बड़ा कलाकार अपनी कला को प्रदर्शित करके प्रसिद्धि पा रहा है। ऐसे में ही एक गायिका पुष्पिता मिश्रा अपनी शानदार गायकी से धीरे – धीरे लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाती जा रही है। पुष्पिता मिश्रा का गाना जो भी सुनता है,वह उनकी आवाज का दीवाना हो जाता है। पुष्पिता अपने आवाज से लोगों को कायल बना देती है।

बीते सप्ताह पुष्पिता मिश्रा ने नमी (Nami) नाम से एक गाना अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया। इस गाने को जिसने भी सुना सबने पुष्पिता की गायकी को सराहा है। यह गाना 3 जून को पुष्पिता मिश्रा के यूट्यूब चैनल Pushpita Misra पर रिलीज किया गया। बड़ा नाम न होते हुए भी पुष्पिता के इस गाने को एक सप्ताह में 4 लाख 83 हजार से अधिक लोगों ने देखा है। इस गाने को खुद पुष्पिता मिश्रा ने ही कंपोज किया है।

वीडियो क्रेडिट : पुष्पिता मिश्रा के यूट्यूब चैनल से साभार

यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर लगातार फॉलोअर्स की तादात में इजाफा

पुष्पिता मिश्रा के फॉलोअर्स की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। पुष्पिता मिश्रा के यूट्यूब पर डेढ़ दो महीने के भीतर 45 हजार से अधिक सब्सक्राइबर है। जबकि इंस्टाग्राम पर पुष्पिता मिश्रा के 16 हजार से अधिक लोग फॉलो करते है। पुष्पिता आने वाले समय में एक बेहतरीन गायिका के रूप में जानी जाएंगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर पुष्पिता मिश्रा के फॉलोअर्स को संख्या तेजी से बढ़ रही है।

पुष्पिता मिश्रा आए दिन पुराने गानों के कवर वर्जन भी रिलीज करती रहती है। उनके द्वारा गाए हुए कई पुराने गानों के कवर वर्जन को भी लोगों ने खूब सराहा है। यह जिस्म है तो क्या गाने के कवर वर्जन को 4 लाख 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा है।

फिल्म ब्रदर्स में सोनू निगम द्वारा गाए हुए गाने सपना जहां के कवर वर्जन जिसे पुष्पिता मिश्रा ने गया था उसे 2.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज प्राप्त हुए थे। यह पुष्पित मिश्रा का सबसे ज्यादा देखे जाने तथा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला गीत है। यदि आपको म्यूजिक सुनना बेहद पसंद है,तो पुष्पित मिश्रा के गाए हुए सभी गाने बेहतरीन है।

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी एक पत्रिका है,जिसपर समाचार,खेल,मनोरंजन,शिक्षा एवम रोजगार,अध्यात्म,...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *