शरीर की अधिक चर्बी

शरीर की अधिक चर्बी अर्थात मोटापा जिससे आज बहुत से लोग प्रभावित है। मोटापा ना सिर्फ हमारे सौंदर्य को खराब करता है,बल्कि हमारे सेहत पर भी बहुत ज्यादा असर डालता है। मोटापे के कारण हमे कई प्रकार की बीमारियां जैसे डायबिटीज,हाई ब्लड – प्रेशर, का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा शरीर में अधिक चर्बी से होने से हमे उठने,बैठने में भी बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज हम शरीर में होने वाली अधिक चर्बी को दूर करने के घरेलू उपाय बताएंगे,जिनके प्रयोग से आप अपने शरीर की अधिक चर्बी को दूर कर पाएंगे।

शरीर की चर्बी को दूर करने के घरेलू उपाय

घरेलू उपाय अर्थात घर में किया जाने वाला उपचार अथवा उपाय,जी हां हम आपको आज बताएंगे की आप कैसे अपने घर पर ही कुछ चीजों को सेवन करके अपने शरीर की चर्बी घटा सकते है लेकिन यदि आप इन सभी उपायों के साथ कुछ व्यायाम कर लें तो सोने पे सुहागा हो जाएगा।

चर्बी घटाने के लिए एलोवेरा का सेवन करे –  एलोवेरा के बारे में हम सभी जानते है यह एक औषधिय पौधा है। जिसे हम अपने घर पर आसानी से लगा कर इसके औषधिय गुणों का लाभ ले सकते है। इसका एक औषधिय गुण चर्बी को कम करने में भी है। एलोवेरा के गुद्दे को संतरे के जूस में मिलाकर पिएं। आपको लाभ कुछ दिनों के बाद ही पता चलने लगेगा।

फलों का जूस पीना भी अत्यंत लाभकारी –  यदि आप अपने शरीर की चर्बी को कम करना चाहते है,तो फ्रूट जूस का सेवन करना भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। भोजन को काम करके आप ताजे फलो के जूस का सेवन कर सकते है। यह आपके शरीर की चर्बी को घटाने के साथ – साथ आपकी स्टेमिना पॉवर को भी बढ़ता है। यदि आप भोजन पर अंकुश लगाकर फलों का जूस पियंगे तो आपके स्वास्थ्य के लिए यह एक प्रकार का वरदान सिद्ध होगा।

नींबू और शहद भी लाभप्रद – शरीर के फैट को कम करने के लिए नींबू और शहद भी बहुत लाभप्रद है। नींबू और शहद को गर्म पानी में मिलाकर शरबत बनाकर पीने से भी शरीर की चर्बी कम हो जाति है।

अजवाइन और ब्लैक काफी भी असरदार –  शरीर की चर्बी कम करने में अजवाइन और ब्लैक काफी भी बहुत असरदार है। अजवाइन का सेवन करने से पहले एक रात को भीगा दें और अगले दिन सुबह शहद में मिलाकर पीने से लाभ मिलेगा। वहीं ब्लैक काफी पीने से भी शरीर की चर्बी कम हो जाती है।

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी एक पत्रिका है,जिसपर समाचार,खेल,मनोरंजन,शिक्षा एवम रोजगार,अध्यात्म,...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *