UPSSSC

UPSSSC PET 2022,ADMIT CARD : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली PET 2022 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। आप upsssc की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर देख सकते है।

आपको बता दे उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली प्राथमिक अहर्ता परीक्षा 2022 का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर 2022 को प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जिसकी जानकारी आपके एडमिट कार्ड पर दी गई आप अपना UPSSSC PET 2022 के रजिस्ट्रेशन नंबर अपना जन्मतिथि के द्वारा अपना एडमिट कार्ड आसानी से देख सकते है।

UPSSSC PET 2022: क्या है प्राथमिक अहर्ता परीक्षा?

UPSSSC PET 2022 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली प्राथमिक अहर्ता परीक्षा, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का प्राथमिक अहर्ता परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। प्राथमिक अहर्ता परीक्षा 2022 इस परीक्षा का दूसरा संस्करण है। इससे पहले भी वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्राथमिक अहर्ता परीक्षा का आयोजन किया था। जिसके बाद महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की भर्ती परीक्षा में प्राथमिक अहर्ता परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को ही मौका दिया गया। उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक निश्चित कट ऑफ जारी किया और उस कट ऑफ में आने वाले अभ्यर्थियों को ही परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सका। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अंतर्गत आई कई भर्ती कर ओशो में भी प्राथमिक अहर्ता परीक्षा ही आधार बना था। अगले वर्ष आने वाली उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग आगामी प्राथमिक अहर्ता परीक्षा को आधार बनाएगा।

इस बार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्राथमिक अहर्ता परीक्षा(PET) 15 और 16 ऑक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी एक पत्रिका है,जिसपर समाचार,खेल,मनोरंजन,शिक्षा एवम रोजगार,अध्यात्म,...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *