Success Stories

Success Stories: गोरखपुर जिले के भवानीगढ़ की रहने वाली राजकुमारी गुप्ता ने तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए,उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की गई,महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की भर्ती परीक्षा में अपना एक स्थान सुनिश्चित करके सरकारी नौकरी को हासिल किया।

आपको बता दें राजकुमारी गुप्ता एक विवाहित महिला है। जिनके दो बच्चे भी है, राजकुमारी गुप्ता महाराजगंज के पनियरा में सविंदा पर इससे पहले स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थी।

राजकुमारी ने यह सफलता नौकरी करते हुए और अपने बच्चों का पालन – पोषण तथा अपने पूरे परिवार का देखभाल करते हुए पढ़ाई करती थी। राजकुमारी गुप्ता ने UPSSSC को PET 2021 की परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए,तत्पश्चात राजकुमारी गुप्ता महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित हुई। जिसके बाद राजकुमारी गुप्ता ने मुख्य परीक्षा में भी बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया।

Rajkumari Gupta
राजकुमारी गुप्ता

जिसके बाद उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए रिजल्ट जारी किया और उसके बाद राजकुमारी गुप्ता का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन अधिनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा किया गया।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अधिनस्थ सेवा चयन आयोग ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिए अंतिम रिजल्ट जारी किया गया।

जिसमे राजकुमारी गुप्ता ने अपना अंतिम रूप से सिलेक्शन ले लिया 

फाइनल रिजल्ट आने के बाद राजकुमारी गुप्ता की सफलता के बाद पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। परिवार के सभी सदस्यों में खुशी थी,की अब जल्द ही अब उनके घर में भी एक सरकारी कर्मचारी होंगी। परंतु आयोग द्वारा ज्वाइनिंग लेटर देने में बहुत विलंब किया गया। 

आयोग द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति पत्र प्रदान करने की तारीख 21 फरवरी 2023 रखी गई थी लेकिन नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम शुरू होने से कुछ घंटों पहले ही कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से टाल दिया गया।

धनंजय गुप्ता dhananjay Gupta
धनंजय गुप्ता

जिसके बाद से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की सभी अभ्यर्थी काफी परेशान रही। इस मामले पर राजकुमारी गुप्ता के पति धनंजय गुप्ता का कहना है,की आयोग की लापरवाही और बहुत विलंब के कारण हम काफी परेशान थे। भर्ती से संबंधित कुछ मामले कोर्ट में भी थे,जो नियुक्ति पत्र मिलने में हो रहे विलंब का मुख्य कारण रहे लेकिन इन सबके बीच लंबे समय से भर्ती के रुकने के कारण हम काफी परेशान थे।

इसके अतिरिक्त धनंजय गुप्ता ने अपनी पत्नी की सफलता पर कहा कि,परिवार और उनका साथ तो उनकी पत्नी के साथ था,ही लेकिन राजकुमारी की तमाम चुनौतियों के बाद भी की गई मेहनत का ही नतीजा है,की आज के बेरोजगारी के दौर में हमारे घर में भी एक सरकारी कर्मचारी मौजूद है।

आपको बता दें राजकुमारी गुप्ता ने 9 जून 2023 को महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद हेतु नियुक्ति पत्र प्राप्त किया।

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी एक पत्रिका है,जिसपर समाचार,खेल,मनोरंजन,शिक्षा एवम रोजगार,अध्यात्म,...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *