Up lekhpal cut off
यूपी राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा

Up Lekhpal bharti : यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा का परिणाम बीते 2 मई को ही कर दिया गया था। जिसके बाद से अभिलेख सत्यापन में पात्र पाए गए अभ्यर्थियों के मन में यह सवाल बना हुआ है,की आखिर कब लेखपाल भर्ती के लिए अभिलेख सत्यापन कराया जायेगा।

अभिलेख सत्यापन मे हो रहे विलंब के कारण अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग और मुख्यमंत्री के जनता दरबार का चक्कर लगाना शुरू कर दिया है,इसके बाद बाद भी अभी तक अभ्यर्थियों को लेखपाल भर्ती के अभिलेख सत्यापन को लेकर तारीखों की घोषणा कराने में सफलता नहीं मिली है।

Up lekhpal bharti : सितंबर में हो सकता है अभिलेख सत्यापन

सूत्रों के हवाले से आ रही खबर के अनुसार लेखपाल भर्ती के अभिलेख सत्यापन को अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितंबर में आयोजित किया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है,प्रतिदिन 600-800 अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। आपको बता दे 8085 पदों के सापेक्ष अभिलेख सत्यापन के लिए 27000 से भी अधिक अभ्यर्थियों को योग्य घोषित किया गया है। ऐसे में अभिलेख सत्यापन में 45 दिन तक लग सकते है।

आपको बता दे उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग फिलहाल जेई 2018 की भर्ती प्रक्रिया को पूरा करना चाहता है,इसके बाद ही लेखपाल अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया को पूरी कराने के मूड में है।

Up lekhpal bharti 2022: कब आयोजित हुई थी परीक्षा?

उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 31 जुलाई 2022 को लेखपाल भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी।

Up lekhpal bharti 2022: डीवी रिजल्ट कब जारी किया गया था?

Up Lekhpal bharti के लिए डीवी रिजल्ट 2 मई 2023 को उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी किया गया था।

Up lekhpal bharti 2022 : लेखपाल भर्ती परीक्षा की संभावित फाइनल कट ऑफ क्या है?

Up lekhpal bharti 2022 की डीवी कट ऑफ सामान्य,ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए 75.75 है,लेकिन फाइनल कट ऑफ में तीनों में अंतर देखने को मिलेगा। यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा की सामान्य वर्ग की फाइनल कट ऑफ 79 के आस – पास रहने का अनुमान है।

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी एक पत्रिका है,जिसपर समाचार,खेल,मनोरंजन,शिक्षा एवम रोजगार,अध्यात्म,...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *