Site icon भारत प्रहरी

UPSSSC RECRUITMENT : महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद हेतु 9212 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी,जाने आवेदन करने की अंतिम तिथि एवम योग्यता

UPSSSC

UPSSSC RECRUITMENT : महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद हेतु 9212 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी,जाने आवेदन करने की अंतिम तिथि

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आज आखिरकार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर भर्ती हेतु 9212 पदों के भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आपको बता दे की इस भर्ती के लिए युवा बहुत दिनों से इंतजार में थे। फिलहाल उत्तर प्रदेश सरकार ने भर्ती जारी कर दी है।

UPSSSC RECRUITMENT : किस वर्ग के लिए कितने पद आरक्षित

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद के लिए 9212 पदों पर भर्ती हेतु जारी विज्ञापन में 4812 पदों को अनारक्षित रखा है तथा 921 पद आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए रखा गया है। 1660 पदों को ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। बोर्ड ने एससी वर्ग के लिए 1346 पद तथा एसटी वर्ग के लिए 420 पद आरक्षित किए है।

UPSSSC RECRUITMENT: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद हेतु आवेदन करने के लिए क्या है योग्यता का मानदंड ?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी विज्ञापन में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 15 दिसंबर 2021 से 5 जनवरी 2021 के बीच में आवेदन मांगे है। जाने आवेदन करने के लिए आवेदक की कितनी योग्यता चाहिए।

Exit mobile version