UPSSSC RECRUITMENT : महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद हेतु 9212 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी,जाने आवेदन करने की अंतिम तिथि एवम योग्यता

UPSSSC RECRUITMENT : महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद हेतु 9212 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी,जाने आवेदन करने की अंतिम तिथि

  • उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद हेतु 9212 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर दिया है।
  • उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद हेतु आवेदन 15 दिसंबर 2021 से ही प्रारंभ हो गया है।
  • महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2022 रखी  गई है।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आज आखिरकार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर भर्ती हेतु 9212 पदों के भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आपको बता दे की इस भर्ती के लिए युवा बहुत दिनों से इंतजार में थे। फिलहाल उत्तर प्रदेश सरकार ने भर्ती जारी कर दी है।

UPSSSC RECRUITMENT : किस वर्ग के लिए कितने पद आरक्षित

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद के लिए 9212 पदों पर भर्ती हेतु जारी विज्ञापन में 4812 पदों को अनारक्षित रखा है तथा 921 पद आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए रखा गया है। 1660 पदों को ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। बोर्ड ने एससी वर्ग के लिए 1346 पद तथा एसटी वर्ग के लिए 420 पद आरक्षित किए है।

UPSSSC RECRUITMENT: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद हेतु आवेदन करने के लिए क्या है योग्यता का मानदंड ?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी विज्ञापन में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 15 दिसंबर 2021 से 5 जनवरी 2021 के बीच में आवेदन मांगे है। जाने आवेदन करने के लिए आवेदक की कितनी योग्यता चाहिए।

  • आवेदक महिला होनी चाहिए।
  • जिसकी उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक 10+2(इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होने के साथ-साथ आवेदक के पास एएनएम की डिग्री भी होनी चाहिए।
  • आवेदक उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रार्थमिक अहर्ता परीक्षा क्वालीफाई किया होना चाहिए।
  • आवेदक को उत्तर प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में पंजीकृत होना भी आवश्यक है।
  • अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने किसी भी प्रकार की कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लगाया है। बस किसी वर्ग की आवेदक ऑनलाइन प्रोसेस के लिए यूपीएसएससीसी ने उससे 25 रुपए शुल्क की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *