राजकुमारी देवी
UPSSSC RESULT : यूपीएसएससीसी की परिक्षा में राजकुमारी ने हासिल किया सफलता

UPSSSC RESULT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की परीक्षा को गोरखपुर जिले के भवानीगढ़ गांव की निवासी राजकुमारी देवी ने उत्तीर्ण कर लिया है। राजकुमारी देवी ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की भर्ती परीक्षा को पास करके अपना एक स्थान सुनिश्चित कर लिया है।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्राथमिक अहर्ता परीक्षा 2021 के बाद दिसंबर 2021 में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया था। जिसमे प्राथमिक अहर्ता परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते थे। राजकुमारी ने प्राथमिक अहर्ता परीक्षा में भी अच्छे अंक हासिल किए थे।

धनंजय गुप्ता dhananjay Gupta
धनंजय गुप्ता

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की भर्ती परीक्षा 6 फरवरी 2022 को आयोजित होनी थी लेकिन यूपी में विधानसभा चुनाव के चलते परीक्षा को  8 मई 2022 को आयोजित करने का निर्णय किया गया। जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया और वेरिफिकेशन के बाद महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट अगस्त के पहले सप्ताह में जारी किया गया। जिसमे राजकुमारी ने अपना एक स्थान सुनिश्चित कर लिया है।

राजकुमारी देवी फिलहाल महाराजगंज जिले के पनियरा में संविदा पर एएनएम की पोस्ट पर तैनात थी। राजकुमारी देवी ने अपने काम को जारी रखते हुए और अपने बच्चों और पूरे परिवार का देखभाल करते हुए यूपीएसएसएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की है। जिससे राजकुमारी के परिवार और पति को इन पर गर्व है।

राजकुमारी देवी के पति धनंजय गुप्ता ने कहा है,की राजकुमारी इस सफलता से हमे गौरवान्वित किया है। अब बस प्रतीक्षा आयोग की ओर से नियुक्ति पत्र की है। हम और हमारा पूरा परिवार राजकुमारी की सफलता पर पूरा प्रसन्न है। उन्होंने राजकुमारी की इस उपलब्धि का पूरा श्रेय उन्हें ही दिया। 

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी एक पत्रिका है,जिसपर समाचार,खेल,मनोरंजन,शिक्षा एवम रोजगार,अध्यात्म,...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *