Commonwealth games 2022
भारतीय महिला हॉकी टीम

राष्ट्रमंडल खेल 2022 : भारतीय महिला हॉकी टीम और घाना की महिला हॉकी टीम के बीच राष्ट्रमंडल खेल 2022 बर्मिघम ने मुकाबला खेला गया। जिसमे महिला हॉकी टीम ने अपने पहले मुकाबले में। जीत आगाज़ किया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने घाना की टीम को घुटने ताकने पर मजबूर कर दिए और बिना कोई गोल खाए 5 गोल दागे और मुकाबले को 5-0 से अपने नाम किया।

भारत की टीम के तरफ से गुरजीत ने दो गोल दागे जबकि टेटे,नेहा और संगीता ने एक – एक गोल दागकर भारतीय टीम को विजय दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं घाना की महिला हॉकी टीम भारत के खिलाफ पूरे मैच के दौरान संघर्ष करती हुई दिखाई देती रही और एक भी गोल दागने में नाकाम रही है। भारत ने इस जीत के साथ प्वाइंट टेबल में दो अंक हासिल कर लिए।

भारत की महिला हॉकी टीम बर्मिंघम 2022 में अपने पदक का सूखा समाप्त करने के इरादे से उतरी है। हालांकि भारतीय हॉकी टीम वर्ल्ड कप में नौवे स्थान पर आई थी और टर्नामेंट जीतने से बहुत दूर रह गई थी पर भारत की महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक 2020 में किए गए प्रदर्शन से भी बेहतर करने की उम्मीद है और भारतीय महिला हॉकी टीम कॉमनवेल्थ खेलों में पदक का सूखा समाप्त करने में पूर्णतः प्रयास कर रही है और उसे अपने पहले मुकाबले जीत भी हासिल हो चुकी है।

कॉमनवेल्थ खेलों में भारत की महिला हॉकी टीम को अंतिम बार 2006 में मेलबर्न में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक हासिल हुए थे। उसके बाद से भारत पदक नही जीत सका है। भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पूल ए में घाना,वेल्स,इंग्लैंड और कनाडा जैसी टीमों के साथ है। वहीं दूसरे पूल में ऑस्ट्रेलिया,न्यूजीलैंड,केन्या,दक्षिण अफ्रिका और स्कॉटलैंड जैसी टीमें है। भारत की महिला हॉकी टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 2002 में गोल्ड मेडल भी हासिल किया है और भारत की पूरी कोशिश 2002 वाले इतिहास को दोहराने की होगी। ओलंपिक 2020 में भारत ने बेहतर प्रदर्शन किया था मगर पदक से चूक गए थे। इस बड़ी जीत के बाद भर चाहेगी की वह वूमेंस हॉकी वर्ल्ड कप और टोक्यो 2020 की कड़वी यादों को भूलकर बर्मिमघम 2020 में क्यांपियन बनकर लौटे।

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी एक पत्रिका है,जिसपर समाचार,खेल,मनोरंजन,शिक्षा एवम रोजगार,अध्यात्म,...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *