IPL

IPL : आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी 2022 को बेंगलुरु में आयोजित किया गया। जिसमे मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में अपने टीम स्क्वाड में एक बार फिर से शामिल कर लिया है। ऐसे में आज हम आपको हर सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारें में बताने जा रहे है। जिससे आपकी आईपीएल से जुड़ी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।

आईपीएल 2008

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के पहले सत्र के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने महेंद्र सिंह धोनी को 9.5 करोड़ रुपए में अपने टीम स्क्वाड में शामिल किया था।

Advertisements

आईपीएल 2009

केविन पीटरसन और एंड्रयू फ्लिंटॉफ आईपीएल के दूसरे सत्र के संयुक्त रूप से सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। केविन पीटरसन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर ने तो वहीं एंड्रयू फ्लिंटॉफ को चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.8 करोड़ रूपए में अपने टीम स्क्वाड में शामिल किया।

आईपीएल 2010

Advertisements

शेन बॉन्ड और कीरोन पोलार्ड आईपीएल 2010 के संयुक्त रूप से सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। शेन बॉन्ड को कोलकाता नाइट राइडर्स ने तथा कीरोन पोलार्ड को मुंबई इंडियंस ने 4.8 करोड़ रूपए में अपने टीम में शामिल किया।

आईपीएल 2011

गौतम गंभीर आईपीएल 2011 के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। गौतम गंभीर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14.9 करोड़ रूपए में अपने टीम स्क्वाड में सम्मलित किया।

Advertisements

आईपीएल 2012

रविंद्र जडेजा आईपीएल 2012 के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। रविंद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 12.8 करोड़ रुपए में अपने टीम स्क्वाड में शामिल किया।

आईपीएल 2013

Advertisements

ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2013 सत्र के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। ग्लेन मैक्सवेल को मुंबई इंडियंस ने 6.3 करोड़ रूपए में अपने टीम स्क्वाड में शामिल किया।

आईपीएल 2014

युवराज सिंह आईपीएल 2014 के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर ने 14 करोड़ रुपए में अपने टीम स्क्वाड में शामिल किया।

Advertisements

आईपीएल 2015

युवराज सिंह आईपीएल 2015 के भी सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हे आईपीएल 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने 16 करोड़ रुपए में अपने टीम स्क्वाड में शामिल किया।

आईपीएल 2016

Advertisements

शेन वॉटसन आईपीएल 2016 के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। शेन वॉटसन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर ने 9.5 करोड़ रुपए में अपने टीम स्क्वाड में शामिल किया।

आईपीएल 2017

बेन स्टोक्स आईपीएल 2017 के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। बेन स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स ने 14.5 करोड़ रूपए में अपने टीम स्क्वाड में शामिल किया।

Advertisements

आईपीएल 2018

बेन स्टोक्स आईपीएल 2018 के भी सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। बेन स्टोक्स को इस बार राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रुपए में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में अपने टीम स्क्वाड में शामिल किया।

आईपीएल 2019

Advertisements

जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती आईपीएल 2019 के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। जयदेव उनादकट को राजस्थान रॉयल्स ने तथा वरुण चक्रवर्ती को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8.4 करोड़ रुपए में अपने टीम स्क्वाड में शामिल किया।

आईपीएल 2020

पैट कमिंस को आईपीएल 2020 के सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने टीम स्क्वाड में शामिल किया। केकेआर ने कमिंस को 15.5 करोड़ रुपए में खरीदा।

Advertisements

आईपीएल 2021

क्रिस मौरिस आईपीएल 2021 के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हे राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रूपए में अपने टीम स्क्वाड में शामिल किया। क्रिस आईपीएल ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे है।

आईपीएल 2022

Advertisements

ईशान किशन आईपीएल 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपए में अपने टीम स्क्वाड में शामिल किया।

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी एक पत्रिका है,जिसपर समाचार,खेल,मनोरंजन,शिक्षा एवम रोजगार,अध्यात्म,...

Join the Conversation

1 Comment

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *