IPL fantasy : सिकरीगंज के होम गार्ड को माय 11 सर्किल ने बनाया करोड़पति,एक करोड़ रुपए और लग्जरी कार जीतें विवेकानंद सिंह

IPL Fantasy: मौजूदा दिनों आईपीएल से क्रिकेट की धूम मची हुई है,तो दूसरी तरफ लोग फैंटसी ऐप पर अपनी – अपनी टीम बनाकर अपनी किस्मत आजमा रहे है। ऐसे ही गोरखपुर जिले के सिकरिग के निवासी विवेकानंद सिंह भी किस्मत के धनी है।

विवेकानंद सिंह ने चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में माय 11 सर्किल के मेगा कांटेस्ट में 49 रुपए में टीम बनाकर सो गए और रात को उठकर देखा तो पता चला की वह एक करोड़ रुपए जीत चुके थे।

विवेकानंद सिंह ने माय 11 सर्किल से मेगा प्राइस में 1 करोड़ रुपए के साथ – साथ 1 लग्जरी कार भी जीती है। 

विवेका ने कुछ दिनों पहले ही अपने मित्र को माय 11 सर्किल खेलते हुए देखा था।जिसके बाद उन्होंने इस ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड किया और कांटेस्ट खेलना शुरू किया। पहले कुछ मुकाबलों में विवेक की किस्मत ने साथ नहीं दिया लेकिन अंततः कुछ कांटेस्ट खेलने के बाद ही विवेक ने इस मेगा प्राइस को जीत लिया है।

करोड़ों क्रिकेट फैंस रोज फैंटसी ऐप परअपनी टीम बनाते है लेकिन सफलता केवल कुछ किस्मत वालों को ही मिलती है। लोग रोजाना माय 11 सर्किल,ड्रीम 11 जैसे कई सारे फैंटसी ऐप के माध्यम से अपनी फैंटसी टीम बनाकर किस्मत आजमाते है।

वर्तमान में आईपीएल के साथ क्रिकेट और फैंटसी दोनो की धूम मची हुई ,क्रिकेट फैंस मैच का लुत्फ लेने के साथ टीम बनाकर अपनी किस्मत को भी आजमाना चाहते हैं।

पेशे से होम गार्ड है विवेकानंद सिंह

विवेकानंद सिंह पेशे से होमगार्ड है,वह गोरखपुर के खजनी में ड्यूटी कर रहे है। विवेकानंद सिंह एक किसान के बेटे है। उनका प्रारंभिक जीवन कष्टप्रद रहा है। विवेकानंद सिंह पिछले 12 वर्षों से होम गार्ड की ड्यूटी कर रहे है और अब उन्हें एक करोड़ रुपए की मेगा प्राइस हाट लगी है,जिससे उनका आने वाला समय सुखमय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *