ओडीआई में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
ओडीआई में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

छक्के लगाना ओडीआई क्रिकेट के हर बल्लेबाज की ख्वाहिश होती है पर कुछ बल्लेबाज ऐसे होते है जो अपने क्रिकेट करियर में बहुत ज्यादा छक्के लगाते है। आज हम ऐसे टॉप 10 बल्लेबाजों की बात करने जा रहे है,जिन्होंने क्रिकेट के सबसे बेहतरीन फॉर्मेट जिसे हम एकदिवसीय क्रिकेट कहते है, इसमें सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कीर्तिमान स्थापित किया है। ओडीआई क्रिकेट में ऐसे बहुत बल्लेबाज रहे है जिन्हे हम सिक्सर किंग कहा करते थे पर रिकॉर्ड में सिक्सर वह बल्लेबाज रिकॉर्ड में सिक्सर किंग है या नही वह तो टॉप 10 बल्लेबाजों की सूची देखने के बाद ही पता चलेगा।

1.शाहीद अफरीदी

अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी है। शाहिद अफरीदी ने 398 ओडीआई मैचों की 369 पारियों में 351 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। सबसे ज्यादा ओडीआई छक्कों की सूची में शाहिद अफरीदी शीर्ष पर है।

2. क्रिस गेल

ओडीआई में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के धाकड़ सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम आता है। क्रिस गेल ने ओडीआई क्रिकेट के 301 मैचों की 294 पारियों में 331 छक्के लगाए है। वह पहले स्थान पर काबिज शाहिद अफरीदी से केवल 20 छक्के ही पीछे रह गए थे वह शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़े इससे पहले ही क्रिस गेल ने संन्यास लेने का फैसला ले लिया।

3.सनथ जयसूर्या 

एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज श्रीलंका के महान क्रिकेटर सनथ जयसूर्या है। सनथ जयसूर्या ने वनडे क्रिकेट में 445 मैचों की 433 पारियों में 270 छक्के लगाए है। सनथ जयसूर्या श्रीलंका क्रिकेट के ही नही क्रिकेट इतिहास के महान खिलाड़ियों में से एक है। उन्होंने छक्के लगाने के अतिरिक्त बहुत सारे रिकॉर्ड बनाए है।

4.रोहित शर्मा 

ओडीआई में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर भारत के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 233 वनडे मैचों की 226 पारियों में 250 छक्के लगाए है। अभी रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय है इसलिए वह आने वाले समय में सनथ जयसूर्या,क्रिस गेल और शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान भी स्थापित कर सकते है।

5.महेंद्र सिंह धोनी 

ओडीआई में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पांचवें स्थान पर भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट करियर के 350 मैचों की 297 पारियों में 229 छक्के लगाए है। महेंद्र सिंह धोनी को एक बेहतरीन कप्तान होने के अलावा विश्व के सबसे बड़े फिनिशर के रूप में जाना जाता है।

Also Read : टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 20 बल्लेबाज

6. इयोन मोर्गन 

एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की सूची में छठे स्थान पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन आते है। इयोन मोर्गन ने अपने ओडीआई करियर के 248 मैचों की 230 पारियों में 220 छक्के लगाए है। हालांकि खराब फॉर्म के चलते उन्होंने जून 2022 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इयोन मोर्गन ने इंग्लैंड के अतिरिक्त आयरलैंड के लिए भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था।

7. एबी डिविलियर्स 

ओडीआई में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले सातवें बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स है। एबी डिविलियर्स ने अपने ओडीआई करियर के 228 मैचों की 218 पारियों में 204 छक्के लगाए है। साल 2018 में उन्होंने अचानक सन्यास की घोषणा करके पूरे विश्व को चौंका दिया था।

8. ब्रैंडन मैक्कुलम 

ओडीआई  में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की सूची में आठवें स्थान पर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम आते है। ब्रैंडन मैक्कुलम ने अपने ओडीआई करियर के 260 मैचों की 228 पारियों में 200 छक्के लगाए है। वर्तमान में ब्रैंडन मैक्कुलम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच है।

9. सचिन तेंदुलकर 

क्रिकेट इतिहास के सबसे महानतम बल्लेबाज जिन्हे क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। सचिन तेंदुलकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में नौवें स्थान पर है सचिन तेंदुलकर  ने अपने ओडीआई करियर के 463 मैचों की 452 पारियों में 195 छक्के लगाए है। सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के कई रिकॉर्ड में शीर्ष पर दिखाई देते है लेकिन ओडीआई में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में थोड़े पीछे है।

10. सौरव गांगुली 

ओडीआई में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दसवें स्थान पर भारत के पूर्व एवम महान कप्तान सौरव गांगुली आते है। सौरव गांगुली ने अपने ओडीआई क्रिकेट करियर के 311 मैचों की 300 पारियों में 190 छक्के लगाने का कीर्तिमान बनाया है। सौरव गांगुली अपने समय छक्के लगाने में एक्सपर्ट कहे जाते थे अपने समय में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज हुआ करते थे लेकिन पहले धोनी फिर सचिन और अब रोहित शर्मा ने इन्हे पीछे छोड़ दिया।

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी एक पत्रिका है,जिसपर समाचार,खेल,मनोरंजन,शिक्षा एवम रोजगार,अध्यात्म,...

Join the Conversation

1 Comment

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *