टेस्ट क्रिकेट

टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने टॉप 20 बल्लेबाजों की सूची

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 20 बल्लेबाजों की सूची में केवल दो भारतीय बल्लेबाजों ने जगह बनाई है।

क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट में छक्का लगाना प्रत्येक बल्लेबाज के लिए एक बड़ी ही उपलब्धि होती है। आज हम ऐसे ही बल्लेबाजों के नाम आपके सामने लेकर आ रहे है। जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाए है। टेस्ट क्रिकेट में छक्का लगाना बल्लेबाज के लिए बहुत बड़ा चैलेंज होता है। आज हम आपको टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 20 बल्लेबाजों के बारे में बताते है।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 20 बल्लेबाज

1. बेन स्टोक्स – इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज है। बेन स्टोक्स ने 88 टेस्ट मैचों की 160 पारियों में कुल 107 छक्के लगाएं है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स जल्द ही नई बुलंदियों पर पहुंच सकते है।

2.ब्रैंडन मैक्कुलम – न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज है। ब्रैंडन मैक्कुलम टेस्ट क्रिकेट के 101 मैचों की 176 पारियों में 107 छक्के लगाए है। ब्रैंडन मैक्कुलम ने 2016 में अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला था।

3. एडम गिलक्रिस्ट – ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज है। एडम गिलक्रिस्ट ने 96 टेस्ट मैचों की 137 पारियों में 100 छक्के लगाए है। गिलक्रिस्ट ने अपना अंतिम टेस्ट मैच 2008 में खेला था।

4.क्रिस गेल – वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल इस सूची में चौथे स्थान पर है। क्रिस गेल ने टेस्ट क्रिकेट के 103 मैचों की 182 पारियों में 98 छक्के लगाए है। गेल ने अपना अंतिम टेस्ट मैच 2014 में खेला था।

5. जैकस कालिस – दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैकस कालिस ने इस लिस्ट में 5वें नंबर पर है। जैकस कालिस ने टेस्ट फॉर्मेट के 166 मैचों की 280 पारियों में 97 छक्के लगाए है। कालिस ने अपना अंतिम टेस्ट 2013 में खेला था।

6. वीरेंद्र सहवाग – भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले छठवें बल्लेबाज है। सहवाग ने 104 मैचों की 180 पारियों में 91 छक्के लगाए है। सहवाग ने अंतिम टेस्ट 2013 में खेला था।

7.ब्रायन लारा – वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ब्रायन लारा इस लिस्ट में सातवें स्थान पर है। ब्रायन लारा ने 131 टेस्ट मैचों की 232 पारियों में 88 छक्के लगाए है। लारा ने अपना अंतिम टेस्ट मैच 2006 में खेला था।

8. क्रिस कैरंस  – न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस कैरंस इस सूची में आठवें नंबर पर है। क्रिस कैरंस ने 62 टेस्ट मैचों की 104 पारियों में 87 छक्के लगाए है। कैरंस ने अपना अंतिम टेस्ट 2004 में खेला था।

9. विवियन रिचर्ड्स – वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स टेस्ट क्रिकेट में छक्का लगाने वाले नौवें बल्लेबाज है। विवियन रिचर्ड्स ने टेस्ट क्रिकेट में 121 टेस्ट मैचों की 182 पारियों में 84 छक्के लगाए है। रिचर्ड्स ने अपना अंतिम टेस्ट मैच 1991 में खेला था।

10. एंड्रयू फ्लिंटॉफ – इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ इस लिस्ट के दसवें नंबर पर है। एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने 79 मैचों की 130 पारियों में 82 छक्के लगाए है। एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने अपना अंतिम टेस्ट मैच 2009 में खेला था।

Also Read : WTC 2021-23 के प्वाइंट टेबल में भारत को फायदा,दूसरे स्थान पर पहुंची भारत की टीम

11. मैथ्यू हेडन – ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले ग्यारहवें बल्लेबाज है। मैथ्यू हेडन ने 103 टेस्ट मैचों की 184 पारियों में 82 छक्के लगाए हैं। मैथ्यू हेडन ने अपना अंतिम टेस्ट 2009 में खेला था।

12. मिस्बाह उल हक़ – पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक़ इस लिस्ट में 12वें नंबर पर है। मिस्बाह उल हक़ ने 75 टेस्ट मैचों की 132 पारियों में 81 छक्के लगाए है। मिस्बाह उल हक़ ने अपना अंतिम टेस्ट 2017 में खेला था।

13. केविन पीटरसन – इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन इस सूची में 13वें स्थान पर है। केविन पीटरसन ने 104 टेस्ट मैचों की 181 पारियों में 81 छक्के लगाए है। पीटरसन ने अपना अंतिम टेस्ट मैच 2014 में खेला था।

14. महेंद्र सिंह धोनी – भारत के महान क्रिकेटर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 14वें स्थान पर है। महेंद्र सिंह धोनी ने 90 टेस्ट मैचों की 144 पारियों में 78 छक्के लगाए है। धोनी ने अपना अंतिम टेस्ट मैच 2014 में खेला था।

15. टीम साउदी – न्यूजीलैंड के गेंदबाज टीम साउदी ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 15वें बल्लेबाज है। टीम साउदी ने टेस्ट में छक्के लगाने के मामले में एक बड़े बल्लेबाज की तरह प्रदर्शन किया है। टीम साउदी ने 88 टेस्ट मैचों की 126 पारियों में 76 छक्के लगाने का कीर्तिमान बनाया है। टीम साउदी अभी सक्रिय प्लेयर है वह इस कीर्तिमान को और भी बड़ा कर सकते है।

16.एंजेलो मैथ्यूज – श्रीलंका के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 16वें बल्लेबाज है। मैथ्यूज ने जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को टेस्ट में छक्के लगाने के मामले में पीछे छोड़ा है। एंजेलो मैथ्यूज ने 100 टेस्ट मैचों की 178 पारियों में 75 छक्के लगाएं है।

17. रिकी पोंटिंग – ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज और पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग इस लिस्ट में 17वें नम्बर पर है। रिकी पोंटिंग ने 168 टेस्ट मैचों की 287 पारियों में 73 छक्के लगाए है। रिकी पोंटिंग ने अपना अंतिम टेस्ट मैच 2012 में खेला था।

18. क्रिस लियोड – वेस्टइंडीज ने पूर्व क्रिकेटर क्रिस लियोड टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 18वें बल्लेबाज है। क्रिस लियोड ने 110 टेस्ट मैचों की 175 पारियों में 70 छक्के लगाए है। क्रिस लियोड ने अपना अंतिम टेस्ट मुकाबला साल 1985 में खेला था। 

19. यूनिस खान – पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर यूनिस खान इस लिस्ट में 19वें स्थान पर है। यूनिस खान ने 118 टेस्ट मैचों की 213 पारियों में 70 छक्के लगाए है। यूनिस खान ने अपना अंतिम टेस्ट मुकाबला साल 2017 में खेला था।

20. सचिन तेंदुलकर – क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में 20वें स्थान पर है। सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैचों की 329 पारियों में 69 छक्के लगाए है। सचिन तेंदुलकर ने अपना अंतिम टेस्ट मैच साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

नोट* – इस सूची को अंतिम बार 16 दिसंबर 2022 को अपडेट किया गया है। यह सभी रिकॉर्ड्स 16 दिसंबर 2022 से पहले खेले गए टेस्ट मुकाबलों के है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 20 बल्लेबाजों की सूची में तीन सक्रिय खिलाड़ी है,जो अभी टेस्ट क्रिकेट खेल रहे है।

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी एक पत्रिका है,जिसपर समाचार,खेल,मनोरंजन,शिक्षा एवम रोजगार,अध्यात्म,...

Join the Conversation

1 Comment

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *