Wpl match 7
Credit: WPL/BCCI

WPL : भारत में खेले जा रहे वूमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में आज का मुकाबला बेहद शानदार होने वाला है। क्योंकि आज एक तरफ हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस है,जबकि दूसरी तरफ मेग लैनिंग की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स है। दोनो ही टीमों का प्रदर्शन WPL में अभी तक शानदार रहा है।

दिल्ली कैपिटल और मुंबई इंडियंस दोनो ही टीमों ने अपने पहले दो मुकाबलों में अपनी विरोधी टीमों को पराजित किया है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स दोनो ही टीमों में स्टार की भरमार है। मुंबई इंडियंस में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के अतिरिक्त न्यूजीलैंड की अमेलिया कर,इंग्लैंड की नेटाली सीवर ब्रंट,वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज जैसी विश्व की दिग्गज ऑल राउंडर है। 

इसके अतिरिक्त मुंबई इंडियंस की टीम में भारत की उभरती हुई स्पिनर साइका इशाक भी है। जो टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा छः विकेट लेने वाली गेंदबाज है।

दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी शानदार फॉर्म में है। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर है। मेग लेनिंग के अतिरिक्त शेफाली वर्मा,जेमिमा रोड्रिग्स,एलिस कैप्सी, मरीजाने कैप और तोरा नॉरिस जैसी सभी खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में है।

सभी ने दिल्ली कैपिटल्स को जीताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अतिरिक्त जेस जोनासेन ने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन से दिल्ली को पिछले मुकाबले में विजय दिलाई थी।

MI vs DC : दोनो टीमों ने पहले दो मुकाबलों में दिखाया है दमखम

MI VS DC : मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों ने अपने पहले मुकाबलों दूसरी टीमों के छक्के छुड़ा दिए है। मुंबई इंडियंस ने अपने पहले मुकाबले में गुजरात जायंट्स को पहले मुकाबले 143 रनों से करारी शिकस्त दी तो वही दूसरे मुकाबले में स्मृति मांधना की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर को 9 विकेट से मात देकर प्वाइंट टेबल पर बेहतरीन रन रेट के साथ पहले स्थान पर बने हुए है। वहीं दिल्ली कैपिटल की टीम ने अपने पहले मुकाबले में स्मृति मांधना की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर को 60 रन के बड़े अंतर से हराया था तो वही दूसरे मुकाबले में हीली की यूपी टीम को 42 रनों से हराया था। दिल्ली की टीम ने अपने दोनो मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से अधिक रन बनाए थे। हालांकि दिल्ली कैपिटल रन रेट के मामले में मुंबई इंडियंस से पीछे है लेकिन मुंबई को हराने की पूरी क्षमता है। दोनो ही टीम अभी तक इस टूर्नामेंट में अपराजित है। आज के मुकाबले में एक टीम जीत की हैट्रिक लगाएगी जबकि दूसरी टीम को टूर्नामेंट की पहली हार मिलेगी।

MI VS DC : टीवी पर किस चैनल पर आएगा मैच? ऑनलाइन कहां देख पाएंगे MI VS DC का मुकाबला?

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला टीवी पर स्पोर्ट्स 18 या फिर स्पोर्ट्स 18 खेल के माध्यम से शाम 07:30 बजे से देखा जा सकता है। इस मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीम जियो सिनेमा ऐप के माध्यम से किया जायेगा। 

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी एक पत्रिका है,जिसपर समाचार,खेल,मनोरंजन,शिक्षा एवम रोजगार,अध्यात्म,...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *