Ipl 2022 : आईपीएल की सबसे सफल टीम और 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस आईपीएल बेहद खराब रहा। मुंबई इंडियंस अपने शुरुआती आठ मुकाबले हारकर प्ले ऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन मुंबई ने उसके बाद 2 मुकाबले जीते भी है। आज हम मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के कारणों के बारें में बात करने जा रहे है,जिसे शायद मुंबई इंडियंस को नहीं करना चाहिए।

मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2022 में बाहर होने के चार प्रमुख कारण

1.इसमें सबसे पहला कारण है,ईशान किशन का मन मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाना। ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ में खरीदा था। ईशान ने पहले मुकाबले में बेहतरीन पारी खेली जरूर थी लेकिन उसके बाद वह वैसा रंग नहीं दिखा पाए, जिसकी उम्मीद मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी और उसके फंस को थी।

2.मुंबई इंडियंस टीम में एक बेहतर स्पिनर की भी कमी देखने को मिली है। मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन स्पिनर्स पर पैसे नही खर्च किए जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा।

3=रोहित शर्मा,जसप्रीत बुमराह तथा कीरोन पोलार्ड जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन न कर पाना भी मुंबई इंडियंस के लगातार हार का कारण बना। हालांकि एक मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने 10 रन देकर 5 विकेट हासिल किए,लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

4.जोफरा आर्चर को 8 करोड़ देकर खरीदना भी मुंबई इंडियंस को भारी पड़ा। जोफरा आर्चर इस वर्ष आईपीएल नहीं खेल रहे थे,और उन्हें भारी दाम में खरीदने के कारण मुंबई इंडियंस किसी दूसरे बड़े प्लेयर पर ध्यान नहीं दे पाई। हालांकि आर्चर आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा होंगे और बेहतरीन प्रदर्शन से आईपीएल 2022 के दर्द को मिटाने का प्रयास कर सकते है।

मुंबई इंडियंस के टीम भले ही इस आईपीएल से बाहर हो गई हो,लेकिन आईपीएल की सबसे सफल टीम होने का नाम उससे कोई भी टीम नही छीन सकती है। क्योंकि मुंबई इंडियंस ने 2013,2015,2017,2019,2020 में आईपीएल खिताब को पांच बार अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस के बाद सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स है लेकिन इस सत्र चेन्नई सुपर किंग्स भी प्ले ऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है,उसका प्ले ऑफ में पहुंचना अब असंभव दिखाई देता है।

इस साल करारी हार के बाद मुंबई इंडियंस के फैंस उम्मेद करते है,की अगले साल मुंबई इंडियंस की टीम इन गलतियों को सुधारने का प्रयास करेगी जिसके कारण इस सत्र में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी एक पत्रिका है,जिसपर समाचार,खेल,मनोरंजन,शिक्षा एवम रोजगार,अध्यात्म,...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *