व्हाट्सएप का यह अनोखा फीचर
व्हाट्सएप का यह अनोखा फीचर यदि आप उसे यूज करना नहीं जानते तो,आज ही सीखिए

Whatsapp : व्हाट्सएप का यह अनोखा फीचर यदि आप उसे यूज करना नहीं जानते तो,आज ही सीखिए,व्हाट्सएप एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए दुनियाभर में सबसे ज्यादा पॉपुलर ऐप है। व्हाट्सएप का प्रयोग हम चैटिंग के लिए करते है। हम व्हाट्सएप के द्वारा अपने रिश्तेदारों या मित्रो आदी को अपने फोन के माध्यम से कनेक्ट कर सकते है। उनसे ऑनलाइन चैटिंग समेत ऑडिशन,वीडियो काल के फीचर्स भी आपको व्हाट्सएप में देखने को मिलते है।

व्हाट्सएप अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म के  ऐप जैसे फेसबुक,इंस्टाग्राम और तिस्टर समेत सभी ऐप को दिन – प्रतिदिन पिछे छोड़ता जा रहा है। व्हाट्सएप अब हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन गया है। किसी को अपने स्थिति के बारे में बताना हो,अपने फोटो को रिश्तेदारों समेत किसी को शेयर करना हो,डॉक्यूमेंट या एप्लिकेशन भेजना या ऑडियो ,वीडियो भी भेज सकते है। अपने कॉन्टैक्ट्स में हम जिसे चाहे उसे अपना लोकेशन् भी शेयर कर सकते है। यह सभी फीचर्स केवल एक ही अंद्रोई एप्लिकेशन में मिलती है। वह ऐप है सभी का पसंदीदा व्हाट्सएप,चाहे कोई Android यूजर्स हो या IOS सब व्हाट्सएप को ही अपना पसंदीदा ऐप मानते है। इसी व्हाट्सएप में कुछ ऐसे भी फीचर्स है जिनके बारे में हम नहीं जानते अथवा जिन्हें खोज पाना हमारे लिए आसान नहीं होता। कुछ ऐसे ही फीचर के बारे में हम आपको आज बताने का रहे है। हम अपने फेवरेट कॉन्टैक्ट्स के शार्टकट को अपने होम स्क्रीन पर सेट कर सकते हैं।

अपने फेवरेट कॉन्टैक्ट्स के शार्टकट को होम स्क्रीन पर कैसे एड करें?

जिन मित्रों को यह नहीं पता उनके दिमाग में यही प्रश्न आ रहा होगा कि, अपने फेवरेट कॉन्टैक्ट्स के शार्टकट को होम स्क्रीन पर कैस एड करें? तो आज हम इसी प्रश्न का उत्तर लेकर आएं है। व्हाट्सएप के कुछ फीचर्स तो हमे पता होते है,और उनका उपयोग हम आसानी से कर सकते है परन्तु कुछ ऐसे भी फीचर्स है जिनके बारे में हम नहीं जानते है। ये सारे फीचर्स आपको होम स्क्रीन पर नहीं मिलते है। इस फीचर्स के उपयोग के लिए जिस भी कॉन्टैक्ट्स को  होम स्क्रीन पर एड करना चाहते है,तो हम आपको कुछ स्टैप्स में आपको इस बारें में बताएंगे बस आपको उसे फॉलो करवाना है।

  1. सबसे पहले आपको को अपने एंड्रॉयड या आईओएस स्मार्टफोन में व्हाट्सएप को खोलना है।
  2. ”_ आपको उस कॉन्टैक्ट पर टैप करना है,जिसे आप अपने होम स्क्रीन पर एड करना चाहते हैं।
  3. अब आपको दाईं तरफ तीन डॉट्स वाले ऑप्शन पर क्लिक करने है।
  4. वहां पर पहले ही ऑप्शन में आपको Ad Chat Shortcut के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  5. यदि आपको तीन डॉट्स वाले ऑप्शन पर यह ऑप्शन सीधे – सीधे नहीं दिखता है,तो आपको तीन डॉट्स वाले ऑप्शन में नीचे more का ऑप्शन दिखेगा,आप उसे क्लिक करेंगे तो आपको वहां पर Ad Chat Shortcut दिख जाएगा।
  6. आप Ad Chat Shortcut के ऑप्शन को क्लिक करके अपने कॉन्टैक्ट के चैट को होम स्क्रीन पर Add कर सकते है।
भारत प्रहरी

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी एक पत्रिका है,जिसपर समाचार,खेल,मनोरंजन,शिक्षा एवम रोजगार,अध्यात्म,...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *