तेरा मेरा साथ रहे

धारावाहिक तेरा मेरा साथ रहे की कहानी एक नए मोड़ पर है। हमने आज के एपिसोड में देखा की, सक्षम– गोपिका को अक्षर सिखाता है। जब सक्षम को पता चलता है,कि गोपिका–चिराग से अंग्रेजी सीख रही है। उसके बाद प्रिया और आशी इमरती में भांग मिलाते हैं, जिसे खाने बाद गोपिका अजीब हरकत करने लगती है। गोपिका की हालत देखकर परिवार के सदस्य चिंतित हो जाते हैं। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि ,गोपिका की हरकतों को देखकर बड़ी दीदी का क्या कहती है? बड़ी दीदी के सामने गोपिका की प्रतिष्ठा को बर्बाद होने से पहले, क्या गोपिका को सक्षम और मिथिला से किसी प्रकार की मदद मिलेगी? क्या मिथिला को पता चल पाएगा कि इस सबके पीछे प्रिया और आशी का हाथ है? यह तो आगे ही पता चलेगा।

आज के 22 दिसंबर 2021 के एपिसोड में हमने देखा कि, चिराग–गोपिका से कहता है,कि आप अकेली छात्रा है,जो दूसरे कामों में व्यस्त है। गोपिका इसके लिए चिराग से माफी मांगती है,उसके बाद वह चिराग से कहती है,कि उसके पास बहुत काम है। तभी सक्षम दोनो से पूछता है, कि दोनो क्या बात कर रहे हैं? उसके बाद चिराग–सक्षम को बताता है,कि गोपिका भाभी इस समय अंग्रेजी सीख रही है।जिसके बाद सक्षम पहले के  अपने व्यवहार के लिए गोपिका से माफी मांगता है। सक्षम–गोपिका से कहता है,कि तुम्हे अंग्रेजी सीखने की कोई जरूरत नहीं है लेकिन गोपिका कहती है,कि मैं अंग्रेजी सीखना चाहती हूं। जिसके बाद चिराग–सक्षम को गोपिका के अक्षरों के प्रति होने वाले भ्रम को बताता है। यह सुनकर सक्षम–गोपिका को अक्षर सिखाने का फैसला करता है।

आगे प्रिया और आशी दोनो इस बात पर बहस करते हैं,कि उनकी टीम का नेता कौन होगा? यह सुनकर मामा जी कहते हैं,कि तुम दोनों का मैं नेता हूं। प्रिया और आशी दोनों उन्हे नेता मानने से मना कर देते हैं। सक्षम इमरती बनाते समय गोपिका को एस और जी लिखना सिखाता है। गोपिका बहुत खुश हो जाती है। गोपिका प्रसन्न होकर सक्षम से कहती है,कि वह इसे कभी नहीं भूलेगी। उसके बाद गोपिका– सक्षम को उसकी मदद करने के लिए धन्यवाद देती है। प्रिया एस और जी के आकार की इमरती देखकर नाराज हो जाती है। इसके बाद प्रिया और आशी मिलकर एस और जी के आकार की इमरती को नशीला इमरती बनाने का फैसला करती है। प्रिया और आशी एस और जी अक्षर की इमरती में भांग मिला देती है। मीनल के वहाँ आने के कारण वे दोनो उन इमारतियों को अलग रखने में विफल रहती है।

बड़ी दीदी गोपिका के द्वारा बनाई गई, इमरतीयों के लिए प्रशंसा करती हैं। बड़ी दीदी उस व्यक्ति की भी प्रशंसा करती हैं,जिसने गोपिका को अपनी बहू के रूप में चुना है। जिससे मिथिला भी खुश हो जाती है। उसके बाद में गोपिका अजीब प्रकार की अभिनय करने लगती है। जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य भ्रमित हो जाते है। वहीं दूसरी तरफ गोपिका को इस हालत में देखकर प्रिया और आशी दोनो खुश हो जाते हैं, क्योंकि उनकी योजना सफल हो जाती है?

आगामी एपिसोड में दिखाया जाएगा कि, गोपिका नशे की हालत में टेबल पर डांस करने लगती है। सक्षम–गोपिका को रोकने की कोशिश करेगा, लेकिन वह भी असफल हो जायेगा । मोदी परिवार के सभी सदस्य परेशान हो जायेंगे । गोपिका,मिथिला की बड़ी दीदी के चारों ओर नाचेगी और मोदी के सामने जाकर नाचेगी।

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी एक पत्रिका है,जिसपर समाचार,खेल,मनोरंजन,शिक्षा एवम रोजगार,अध्यात्म,...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *