प्रतिज्ञा 2
Pratigya 2, Update

प्रतिज्ञा 2,धारावाहिक पहले सीजन के 9 साल बाद टीवी पर आया,सबको उम्मीद थी कि यह शो पहले सत्र से भी बड़ा हिट होने वाला है। शो को इसी आस में 15 मार्च 2021 को आखिरकार यह शो स्टार भारत पर प्रसारित किया गया। शो की शुरुआत जबरदस्त अंदाज में हुआ। प्रतिज्ञा 2 को वैसे अपेक्षा के अनुसार शुरू से ही उतनी टीआरपी नही मिली थी लेकिन शुरुआती दौर में टीआरपी औसत ही रही। स्टार भारत चैनल को प्रतिज्ञा 2 धारावाहिक से आशा थी कि यह शो चैनल पर ट्रैफिक लायेगा, यह दर्शकों को जोड़ेगा लेकिन यह शो भी बाकी स्टार भारत के धारावाहिकों के तरह ही फ्लॉप साबित हुआ। प्रतिज्ञा 2 धारावाहिक के दर्शक और कलाकार सब इसके ऑफ एयर होने की खबर से स्तब्ध थे। दर्शक इस शो को बंद ना होने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान चलाने लगे,लेकिन अब शो के मेकर ने यह शो बंद करने की ठान ही ली है,तो फिर दर्शक क्या कर सकते है? 

प्रतिज्ञा 2: टीआरपी गिरने की बड़ी वजह क्या है? 

प्रतिज्ञा 2 धारावाहिक का पहला सीजन जबदस्त रहा था परंतु दूसरा सीजन मनमुताबिक नही बन पाया। इस शो को टीआरपी नही मिलने के कई बड़े कारण है। जो मेकर्स की बड़ी चूक मानी जा रही है। इस शो के मेकर्स को इन बातों की समीक्षा अवश्य करनी चाहिए। आइए जानते है टीआरपी गिरने की बड़ी वजह 

  • प्रतिज्ञा 2,धारावाहिक का अच्छा प्रमोशन नहीं किया गया। जिससे शुरुआत में ही कम दर्शक मिलें।
  • प्रतिज्ञा 2 धारावाहिक को यदि स्टार प्लस जैसे चैनल पर प्रसारित किया जाता तो शायद इस शो की टीआरपी थोड़ी अच्छी हो सकती थी।
  • प्रतिज्ञा 2 धारावाहिक में स्टोरीलाइन दर्शकों को रास नहीं आई। 
  • प्रतिज्ञा 2 धारावाहिक की स्टोरी में कृष्णा और प्रतिज्ञा को अलग किया गया। जो फैंस को बिल्कुल भी पसंद नही आया। ज्यादातर दर्शक यहां से भी दूर हो गए।
  • कृष्णा को प्रतिज्ञा से अलग करने के बाद मीरा शादी करा देना और प्रतिज्ञा को उससे दूर ले जाया गया। जिसपर इस शो के पुराने दर्शक बिल्कुल खफा हो गए।
  • इस शो में एक दफा लीप भी लिया गया। क्या यह लीप लेना भी फायदेमंद नही साबित हुआ था।
  • कोरोना वायरस की सेकंड वेव में लॉकडाउन लगाया गया। जिसके चलते इस शो की शूटिंग शिफ्ट कर दी गई। शूटिग शिफ्ट होने की वजह से इस शो की स्टोरी भी चेंज हो गई जो इस शो के लिए बिल्कुल घातक सिद्ध हुआ।

प्रतिज्ञा 2 : कब तक चलेगा शो,कहां खत्म होगी स्टोरी?

प्रतिज्ञा 2 शो कब तक चलेगा?  इसका आधिकारिक तौर पर एलान नही किया गया है। सूत्रों। के मुताबिक इस शो को 16 अगस्त से दूसरे टाइम पर शिफ्ट किया जाएगा। रात 08.30 बजे इस शो की जगह तेरा मेरा साथ रहे  को प्रसारित किया जाएगा। प्रतिज्ञा 2 के अंतिम सीक्वेंस की बात करे तो जहां तक सूत्रों k हवाले से खबर आई है,कि मीरा के बच्चे को पैसा होने तथा ठाकुर परिवार के मतभेद समाप्त होने तक दिखाया जायेगा।जल्द ही ठाकुर परिवार में सबके मतभेद दूर हो जाएंगे और सब कुछ ठीक हो जायेगा। जहां सब कुछ सही होगा वहीं पर इस शो को समाप्त कर दिया जाएगा।

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी एक पत्रिका है,जिसपर समाचार,खेल,मनोरंजन,शिक्षा एवम रोजगार,अध्यात्म,...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *