प्रतिज्ञा 2

प्रतिज्ञा 2: एपिसोड की शुरुआत होती है,जहां पर कृष्णा को कोई फोन करके बलवंत के बेटे के कातिल के बारे में जानकारी दे रहा होता है। कृष्णा उस आदमी की बातों को अनसुना कर देता है,लेकिन वह आदमी गर्व को दोषी ठहराता रहता है। कृष्णा उसके बातों को अनसुना करने की कोशिश करता है,लेकिन वह आदमी कृष्णा के बेटे का एक्सीडेंट के समय का वीडियो होने की बात करता है,और उससे सबूत मिटाने के लिए 1 करोड़ की फिरौती मांगता है। 

अगले दृश्य में प्रतिज्ञा बलवंत त्यागी के घर जाती है,जहां बलवंत की पत्नी प्रतिज्ञा को खरी खोटी सुनाती है और बलवंत त्यागी घर में नही है,यह कहकर वापस भेजना चाहती है,किंतू धरा की पत्नी प्रतिज्ञा को बलवंत त्यागी के घर में होने की खबर देती है। प्रतिज्ञा अंदर जाती है,वह बलवंत त्यागी से सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने का कारण पूछती है,लेकिन बलवंत त्यागी उसी पर गुस्सा हो जाता है,और झूठा आरोप लगाने और ऊंची आवाज में बात करने पर प्रतिज्ञा को समाप्त करने की धमकी भी दे देता है। उसके बाद सीसीटीवी फुटेज उसने डिलीट नही किया कहता है। प्रतिज्ञा को कहता है,की सारे सबूत आपके घरवालों के ही खिलाफ मिले है,इसलिए मुझपर शक करने से ज्यादा और मुझसे सवाल करने से बेहतर अपने परिवारवालों से ही सवाल करे तो बेहतर होगा।

Pratigya 2, Episode Written Update

सज्जन सिंह और कृष्णा इस फोन से चिंतित बैठे होते है,तभी गर्व उनके पास आता है और स्कूल नहीं जाना चाहता है। कृष्णा समझाता है,लेकिन वह नही समझता है। सज्जन सिंह उसे अपने पास बुलाकर चुटकुले सुनाता है,लेकिन वह नही हसाता है,और फिर सज्जन सिंह उसे गुदगुदी करके हसाता है। गर्व वहां से चला जाता है।

सज्जन सिंह सोचने लगता है,की मेरा यह समय आ गया की,हमसे ही फिरौती मांगी जा रही है,हमे अपना पुराना रूप दिखाना होगा। कृष्णा पैसों का इंतजाम करने के लिए घर के बाहर जाता है।

अगले दृश्य में कोमल बाजार से घर जा रही होती है,जहां उसे आदर्श मिलता है वह आदर्श की पुकार को अनसुना कर देती है। आदर्श उसे पुकारता हुआ,उसकी और बढ़ता है और कोमल और तेज भागती है वह घर के अंदर प्रवेश करके,केसर को बताती है,की आदर्श उसके पीछे – पीछे घर के अंदर तक आ गया। केसर को लगता है,की शायद कोई काम होगा,इसीलिए वह आया है। आदर्श, केसर से कृष्णा के बारे में पूछता है,केसर कृष्णा के घर में ना होने की सूचना देती है। उसी समय प्रतिज्ञा आ जाती है और वह आदर्श के घर पर आने का कारण पूछती है। आदर्श उसे कृष्णा की घड़ी देते हुए,बताता है की वह सुबह डेयरी पर आए थे और उनका घड़ी वहीं छूट गया था,आप उन्हे दे दीजिएगा।

अगले दृश्य में सभी रात का भोजन कर रहे होते है, प्रतिज्ञा टेबल पर बैठे – बैठे बिल्कुल सोच में पड़ जाती है,और बलवंत के शक को सही मानने लगती है,उसे लगने लगता है,की उसका शक सही है। उसके बाद कृष्णा के बीते दिनों में बदले हुए व्यवहार को सोचती है। वह सोचती है,की क्या कृष्णा यह सब शक्ति भैया को बचाने की कोशिश कर रहा है? प्रतिज्ञा यह सब सोच रही होती है,और खाना नही खाती है,इसपर शक्ति उसका मजाक उड़ाता है,जिसपर सज्जन सिंह शक्ति को डांटते है। फिर प्रतिज्ञा खाना खाती है।

अगले दृश्य में कृष्णा घर आता है,प्रतिज्ञा उसे खाना खिलाने के लिए ले जाती है,फिर वह कृष्णा से सवाल करती है,की आदर्श से वह एक्सीडेंट के बाद मिला अथवा नहीं,कृष्णा इसका उत्तर ना में देता है। प्रतिज्ञा इस उत्तर के बाद कृष्णा की घड़ी रखती है,जिसपर कृष्णा को याद आ जाता है,की घड़ी फुटेज डिलीट करते वक्त वहीं छूट गई थी। कृष्णा घड़ी को अनदेखा कर देता है और डाइनिंग टेबल से उठकर जाने लगता है। 

प्रतिज्ञा उसे रोकती है,और सच बताने को कहती है,कृष्णा सच बताने से मुकरता है,दोनो के बीच इस बात पर बहस छिड़ जाती है,की क्यों आदर्श के डेयरी पर गए थे? कृष्णा सच नही बताना चाहता है। सभी घरवाले इकट्ठा हो जाते है,फिर प्रतिज्ञा कृष्णा का हाथ अपने सर पर रखकर कसम खाकर सच – सच बताने के लिए कहती है। एपिसोड यहीं समाप्त होता है।

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी एक पत्रिका है,जिसपर समाचार,खेल,मनोरंजन,शिक्षा एवम रोजगार,अध्यात्म,...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *