Whatsapp में पेमेंट ऑप्शन कैसे जोड़े?

Whatsapp : व्हाट्सएप विश्व का सबसे बड़ा और पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है। व्हाट्सएप से दुनियाभर के लोग अपने मित्रों और रिश्तेदारों को मैसेज,डॉक्यूमेंट्स और फोटोज वीडियो भेजने के लिए उपयोग में लाते है।

आपको बता दें,पिछले एक वर्ष पहले व्हाट्सएप ने अपने ऐप में पेमेंट सिस्टम भी जोड़ दिया। जिसके माध्यम से एक व्हाट्सएप यूजर दूसरे व्हाट्सएप यूजर से पैसे हस्तांतरित कर सकता है। व्हाट्सएप यूजर व्हाट्सएप पेमेंट के माध्यम से क्यूआर कोड तथा यूपीआई आईडी को भी पेमेंट भेज सकता है।

एक साल से भी अधिक समय इस फीचर को आए हुए हो गया लेकिन अभी तक इससे ज्यादातर लोग अनजान है। आज हम आपको बताएंगे कि व्हाट्सएप में पेमेंट मैथड कैसे जोड़े? व्हाट्सएप में पेमेंट मैथड जोड़ना आसान भी है और सुरक्षित भी है।

WhatsApp Payment : इन आसान चरण से आप व्हाट्सएप पेमेंट तरीका जोड़ सकते हैं।

  • सबसे पहले आप अपने व्हाट्सएप को खोले और उपर थ्री डॉट को क्लिक करें।
  • इसके बाद आप पेमेंट वाले ऑप्शन को खोलें।
  • जैसे ही आप पेमेंट वाले ऑप्शन को खोलेंगे,तो आपको नीचे ऐड पेमेंट मैथड का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • आपको ऐड पेमेंट ऑप्शन को खोलना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने व्हाट्सएप पेमेंट का इनफॉर्मेशन दिखाया जायेगा। उसको पढ़कर आपको Continue टैब ओपन करना होगा।
  • आगे आपको बैंक की सूची दिखाई देगी,बस आपको उस बैंक को चुनना है जिस बैंक में आप का अकाउंट हो और आपके मोबाइल नंबर से लिंक हो।
  • बैंक चुनने के बाद व्हाट्सएप आपके नंबर को वेरिफाई करेगा। आपके मोबाइल में एसएमएस पैक रहना अनिवार्य है।
  • वेरिफाई होने के बाद आपका अकाउंट आपके व्हाट्सएप पेमेंट में जुड़ जाएगा।
  • अब आपको व्हाट्सएप पेमेंट के यूपीआई का पिन सेट करना होगा।
  • इसके लिए आपको अपने डेबिट कार्ड के अंतिम छः अंक लिखने होंगे।
  • नीचे आपको अपने डेबिट कार्ड का समाप्ति महीना और वर्ष दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको Next टैब ओपन करना होगा। 
  • एक बार आपका बैंक आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजेगा। वह ओटीपी अपने – आप व्हाट्सएप ले लेगा। 
  • आगे आपको अपना यूपीआइ पिन डाल लेना है और फिर उसे दोबारा डालकर कन्फर्म कर देना है।

इस तरह से आप आसानी से कुछ चरण में ही व्हाट्सएप में पेमेंट तरीका जोड़ सकते है। व्हाट्सएप पेमेंट तरीका जोड़ने के बाद आप किसी को भी व्हाट्सएप पेमेंट यूपीआई के जरिए पैसा भेज सकते है।

आप इसे फोन पे,गूगल पे,भारत पे और पेटीएम के तरह ही इस्तेमाल में ला सकते है। व्हाट्सएप पेमेंट यूपीआई बाकी सभी ऐप्स की ही तरह आसान और सुरक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *